13 वर्ष की किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला।

बाजपुर गाँव गोबरा क्षेत्र में बीते रविवार शाम तेंदुए ने हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। वही घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।

गांव गोबरा निवासी गुरदेव सिंह की बेटी संदीप कौर (13) घर के पास शौच के लिए गई थी। तभी तेंदुए ने उसपर अचानक ही हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी दौड़ पड़े। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

घायल किशोरी को परिवार के लोगों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालांकि चिकत्सालय में डॉक्टर किशोरी का इलाज कर रहे है।