हाई हील्स पहने वाली लड़कियों के होश उड़ा देगी ये खबर !

हाई हील्स में भले ही आप जितनी भी खूबसूरत नजर आ रही हों लेकिन, आपके पैरों के लिए ये ठीक नहीं है। दरअसल, हमारे पैरों के लिए वही चप्पल-जूते अच्छे माने जाते हैं जिन्हें पहनने पर पैर अपने शेप में रहें और उनपर कोई एक्ट्रा दवाब न पड़े। लेकिन, जब आप हाई हील्स पहनते हैं तो आपके पैर उस तरीके से नहीं रहते जिस प्रकार से उनका नेचुरल शेप है।

ऐसे में हड्डियों का शेप बिगड़ सकता है और फिर कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं। लेकिन, सबसे पहले हाई हील्स पहनने का नुकसान ये है कि ये अलग ही प्रकार की बीमारी दे जाती है जिससे आपके पैर भद्दे नजर आते हैं। तो, जानते हैं क्या है ये बीमारी।

हाई हील्स के जूते-चप्पल सीधे तौर पर आपके पैरों में बनियन (bunions) की बीमारी का कारण बनते हैं। ये भविष्य में पोडियाट्री समस्याओं का कारण बन सकते हैं। होता ये है कि हाई हील्स में आपके पैर की उंगलियां एक साथ चिपक जाती हैं और आपके बड़े पैर के अंगूठे का जोड़ समय के साथ खराब होना शुरू हो सकता है। इससे पैर की छोटी उंगलियों पर और टखनों पर जोड़ पड़ता है। इससे यहां कि हड्डी अलग तरीके से निकल आती है और अजीब सी दिखती है।

हाई हील्स पहनने से कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे कि ये रूमेटाइड अर्थराइटिस का कारण बन सकता है। पैर की उंगलियों के आकार और आंतरिक संरचना पर अपना प्रभाव डालता है। इससे आपको क्लॉ टो (Claw toe) की समस्या हो सकती है जिसमें आपके अंगूठे दूसरी उंगलियों से चिपके नजर आते हैं।

अब समझ लीजिये कि समस्या क्या हो सकती है – जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। टखने में मोच आ सकती है। पैर की उंगलियों का ओवरलैप हो सकती हैं और आपके पैर भद्दे नजर आ सकते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको हाई हील्स पहनने से बचना चाहिए। साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि आप आरामदेह चप्पल-जूतों को पहनें जो कि आपके पैरों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।