हल्द्वानी में किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने व ब्लैकमेलिंग मामले में युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मीडिया लाइव, हल्द्वानी: मुखानी थाना निवासी किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग कर प्रताड़ित करने का मामला पुलिस के सामने आया है। बता दें कि पूरे मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

इस दौरान मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति भारतीय सेवा में है. मेरी बेटी एक स्कूल में कक्षा बारह की छात्रा है। डेढ़ साल पहले लालडांठ निवासी युवक ने उससे दोस्ती की। साथ हि महिला ने बताया कि जब वह घर पर नहीं थी तब युवक उनके घर आ गया और उसकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। साथ हि उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली।

वहीं महिला का आरोप है कि उस समय युवक उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। वहीं, बेटी की तबीयत खराब होने पर जब महिला ने किशोरी से पूछा तो उसने सारी बातअपनी माँ से बता दी। बेटी ने बताया कि आरोपी युवक के साथ-साथ उसका दोस्त भी उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। यहां तक कि दोनों मिलकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसके साथ मारपीट भी करते हैं। कई बार दूसरे युवक ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। दोनों ने उसको प्रताड़ित किया और उसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने जब अपने साथ घटी घटना अपनी मां को बताई तो इसके बाद मां ने पूरे मामले में मुखानी पुलिस में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इस दौरान थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ हि दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल दोनों अभी फरार चल रहे हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।