हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में पूर्व विधायक स्व. हरबंस कपूर की मूर्ति का किया मंत्री गणेश जोशी अनावरण


देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गुरूवार को कौलागढ स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में पूर्व विधायक स्व. हरबंस कपूर की स्मृति में उनकी मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति का अनावरण करते हुए स्व. हरबंस कपूर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और मैं आज जहां पर भी हूं सब कपूर साहब की वजह से हूं। उन्होंने कहा हरबंस कपूर निरंतर क्षेत्र के विकास को सक्रिय रहते थे। आज उनकी स्नेह स्मृतियां हमारे हृदय पर अंकित है। उन्होंने स्व. हरबंश कपूर को नमन करते हुए राज्य के लिए उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं से वादा किया कि जल्द ही उन्हें वाडे के अनुसार मसूरी भ्रमण कराया जायेगा।
इस दौरन कैंट विधायक सविता कपूर, वरिष्ठ नेता विनय गोयल, डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, अर्जुन कोहली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता विशाल, वंदना ठाकुर, कमलराज, पिंकी बिष्ट, पार्षद नंदनी शर्मा, समिधा गुरुंग आदि उपस्थित रहे।