शादी के दो माह बाद प्रेमी के घर पहुंच महिला

बागेश्वर जिले के राजस्व पुलिस क्षेत्र गरुड़ की एक महिला शादी के दो माह बाद प्रेमी के घर पहुंच गई। परिजनों के समझाने पर भी महिला ससुराल नहीं लौटी। जानकारी के मुताबिक महिला के प्रेमी के ससुराल पक्ष को शादी में हुआ खर्च की भरपाई करने के आश्वासन पर दोनों पक्षों में सहमति हो गई।

गरुड़ में दो माह पूर्व युवती का विवाह दिल्ली से हुआ। ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि दो दिन पूर्व महिला अपने मायके आई। बीते सोमवार को विवाहिता अपने प्रेमी घर पहुंच गई और उसने घर लौटने से मना कर दिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक मान मनौव्वल हुई लेकिन विवाहिता नहीं मानी। यह घटना दिनभर तहसील क्षेत्र में सुर्खियों में रही।