लड़की ने नया बॉयफ्रेंड बनाया तो लड़के ने दोस्त को वीडियो कॉल कर काटी हाथ की नस फिर सुसाइड नोट ने खोला राज

भीमताल के मेहरा गांव में स्थित एक पीजी में रह रहे छात्र का शव आज शुक्रवार की सुबह 4 बजे संदिग्ध हालात में बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। छात्र की मौत की सूचना मृतक के दोस्तों ने ही 112 के माध्यम से पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के साथ छात्र को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी भी पहुंचाया। जहां छात्र को डॉक्टर ने मृत भी घोषित कर दिया।

 

थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि मेहरा गांव में नीला सिंह के पीजी में मानस जोशी (23) निवासी चांदमारी लोहाघाट में रहता था। मानस सातताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज में बीएससी अंतिम साल का पेपर देने आया था।

 

मानस अपने दोस्त हिमांशु जोशी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अपने बाये हाथ की नस को काट रहा था। जिस पर हिमांशु थोड़ी देर में मानस के कमरे में भी पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद नहीं था। लेकिन मानस बाथरूम के एकजोस फैन से लटककर नीचे को पड़ा हुआ था। दोस्तों ने 108 को भी फोन किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस पर उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को यह जानकारी दी।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी भी जताई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को यह सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भी भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़की के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।