रामलीला मंचन से आने वाली पीढिय़ों को मिलती है प्रेरणा-रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने अपनी विधानसभा में कई क्षेत्रों में रामलीला मंचन में की शिरकत ,सभी से की भगवान राम के आदर्शो पर चलने की अपील

सोमेश्वर(अल्मोड़ा) : प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने अपनी सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मजखाली मंडल के तल्ला रियूनी और स्याही देवी मंडल के गवालाकोट में आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने इस दौरान सभी से भगवान श्री राम के जीवन व उनके आदर्शों से सीख लेते हुए एक बेहतर इंसान बनकर समाज के हित मे कार्य करने को कहा।

कहा कि हमें यूँ ही अपनी संस्कृति को बचाये रखने और उसकी समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए, आप सभी लोग यूँ ही भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करें। कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उन्होंने जो मर्यादाएं स्थापित की है, उसे अपने जीवन में आधारित कर हमें अपने जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए ताकि वह महान जीवन में एक बार फिर स्थापित हो सकें।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधी भुवन जोशी, मजखाली मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, स्याही देवी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, जिला मंत्री  कन्नू शाह, मंडल उपाध्यक्ष गणेश जलाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत,  पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल, मेला कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह अधिकारी, सदस्य हिम्मत सिंह अधिकारी, अधिकारी,  दिवान सिंह अधिकारी,  शिवानी अधिकारी  सहित रामलीला कमेटी के सदस्य और स्थानीय जनता उपस्थित रही।