राज्यपाल से आज राजभवन में उप महालेखा परीक्षक, नेहा मित्तल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज बुधवार को राजभवन में उप महालेखा परीक्षक, नेहा मित्तल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक देवभूमि उत्तराखंड: मध्य हिमालय की आकर्षक संस्कृतियाँ (Devbhoomi Uttarakhand: The fascinating cultures of Central Himalaya) भेंट की। उन्होंने राज्यपाल से इस पुस्तक के विमोचन के लिए अनुरोध किया।

राज्यपाल ने उत्तराखंड में सेवारत होने के साथ ही यहां की लोक संस्कृति और कला साहित्य पर आधारित इस पुस्तक को लिखे जाने पर नेहा मित्तल की सराहना की।