यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र का एक बुजुर्ग तीर्थयात्री आज मंगलवार सुबह यमुना नदी में बह गया।

यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र का एक बुजुर्ग तीर्थयात्री आज मंगलवार सुबह यमुना नदी में बह गया। एसडीआरएफ की टीम को करीब तीन घंटे की खोजबीन के बाद यात्री का शव घटनास्थल से एक किमी दूर खरादी झूला पुल के पास से बरामद हुआ।

 

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय बुजुर्ग यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाडी तोक में एक होटल में रुके थे। सुबह ही वह यमुना नदी के तट पर पूजा अर्चना करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह यमुना नदी बह गए।

 

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। एसडीएम मुकेश रमोला ने कहा कि तीन घंटे से सर्च अभियान के बाद शव खरादी झूला पुल के पास से बरामद हो चुका है।