मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में किया भूमि पूजन

ऋषिकेश- 11 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईडीपीएल हॉकी मैदान पहुंचकर भूमि पूजन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रीय विधायक, मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, संगठन महामंत्री अजेय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, विधानसभा प्रभारी करण बोहरा और मेयर अनीता ममगाई ने संयुक्त रूप से जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा कर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि की जनता को आशीर्वाद मिलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री मोदी का गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा था 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का ही होगा। मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, इसका संकल्प देश की जनता ने लिया है जिसके लिए अबकी बार 400 पर का नारा भी दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 11 अप्रैल को तीर्थनगरी में पीएम नरेंद्र मोदी अपने आशीर्वचन से कार्यकर्ताओं को अभिभूत करेंगे। प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उनके 10 साल के स्वर्णिम कार्यकाल की बदौलत एक बार पुनः देश की जनता पीएम बनाने जा रही है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनीता प्रधान, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा वीरभद्र निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता, पुनीता भंडारी, निवर्तमान पार्षद विकास तेवतिया, शिवकुमार गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र अग्रवाल, इंद्र कुमार गोदवानी, रिंकी राणा जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, पुष्पा धयानी और रोमा सहगल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।