मुख्यमंत्री धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज शुक्रवार को निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमारी से जुझ भी रहे थे, कैलाश गहतोड़ी ने दून अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

बता दें कि, कैलाश गहतोड़ी वर्ष 2017 और 2022 में चंपावत से चुनाव भी जीते थे। इसके बाद वर्ष 2022 में ही उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था।