बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत कार्यालय का ऊर्जा निगम ने कनेक्शन काट दिया।

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत कार्यालय पर 1 करोड़ 65 लाख 75 हजार 925 रुपए का बकाया होने पर ऊर्जा निगम ने कनेक्शन ही काट दिया। इससे दफ्तर में अंधकार भी छाया है। निगम ने स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन को जारी रखा है।

अन्य सरकारी कार्यालय पर कार्रवाई के लिए पहले चरण में नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी चल रही है।

बीते शनिवार को उर्जा निगम के वसूली अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम नगर पंचायत कार्यालय में पहुंची। इस दौरान उर्जा निगम की टीम ने नगर पंचायत का कनेक्शन भी काट दिया।

इससे कार्यालय में अंधकार भी छा गया। निगम के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि कई वर्ष से पंचायत प्रशासन की ओर बिल भी जमा नहीं किया है। साल 2023 में भी पंचायत कार्यालय का कनेक्शन काटा गया था। बिल जमा होने पर ही कनेक्शन संयोजन जोड़ा भी जाएगा।

ईई ने बताया कि निगम के डिवीजन क्षेत्र के बकायेदार सभी सरकारी कार्यालयों को बिजली बिल जमा करने के लिए आज सोमवार को नोटिस भी भेजेंगे।