प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है। भाजपा ने उनके खिलाफ एक अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

 

वही कहा कि मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को बयान देने से पहले पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस और गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। जहां तक हार-जीत का प्रश्न है तो लोकतंत्र में विश्वास करने वाला कोई भी व्यक्ति हार-जीत की चिंता नहीं करता है।

 

उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा, चाहे भाजपा की केंद्र सरकार हो, या यूपी सरकार हो या फिर उत्तराखंड सरकार हो, इन्होंने हमेशा झूठा प्रचार परसार किया है। गरीबी मिटाने के नाम पर जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है।