दून पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर विधि विवादित किशोर/अपहरणकर्ता को लिया पुलिस संरक्षण मे

दिनांक 23.09.2023 को वादिनी निवासी: ग्राम धर्मुचक, डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को लालतप्पड निवासी एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है, जिस पर थाना डोईवाला पर तत्काल भादवि पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पजीकृत अभियोग मे अपहृता की बरामदगी व अपहरणकर्ता की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दिये गये निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा अपहृता की बरामदगी के लिए उच्चस्तरीय सुरागरसी करते मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा राजन गांव औरगांबाद, महाराष्ट्र से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया, पुलिस टीम को जानकारी हुयी कि अपहरणकर्ता स्वंय भी नाबालिग है।

अपरणकर्ता के नाबालिग होने पर नियमानुसार उपरोक्त विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण मे लिया गया और अपहृता व विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण लिये जाने पर उक्त दोनो के परिजनो को सूचित किया गया।

विधि विवादित किशोर को नियमानुसार किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे अपहृता के बयान के आधार पर भादवि और पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी, शेष कार्यवाही प्रचलित है।