Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
घर में घुसकर दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो करा ब्लैकमेल; महिला ने की कार्रवाई की मांग – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

घर में घुसकर दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो करा ब्लैकमेल; महिला ने की कार्रवाई की मांग

रुद्रपुर में एक महिला ने अपने ही पड़ोसी युवक पर कई बार दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की भी मांग की है।

 

भदईपुरा क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में ये कहा है कि उसका पति हलवाई का काम करता है। साल 2022 में उनके कमरे के बराबर में यूपी के हरदोई निवासी आरोपी युवक कमरा लेकर रहने लगा। वह पंडिताई भी करता है। आरोपी युवक ने पति को झांसे में लेकर रूद्राभिषेक हवन भी कराया।

दोनों में दोस्ती होने पर उसका घर में आना-जाना भी हो गया। 2 अक्तूबर 2022 को पति की गैर मौजूदगी में आरोपी युवक घर में घुस आया और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना ली।

 

घटना के बाद आरोपी युवक कई बार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म भी कर चुका है। परिवार बिखरने के डर से उसने पति से दुष्कर्म की बात को छिपाई थी। इस घटना की जानकारी के बाद से ही पति ने उसके साथ रहने से भी इन्कार कर दिया है।

कहना है कि बीते 26 जनवरी, 27 जनवरी और 28 जनवरी को युवक ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद 19 फरवरी की रात फिर से दुष्कर्म कर डरा धमकाकर वहा से चला गया। आरोपी शिकायत करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। उसे बरेली आकर साथ रहने के लिए भी मजबूर कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।