उत्तराखंड हाईकोर्ट : जानिए कौन हैं कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, पिथौरागढ़ से है मनोज कुमार तिवारी का नाता

उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बना दिया गया है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के पिता एनबी तिवारी नामी वरिष्ठ वकील रहे हैं जबकि मनोज कुमार तिवारी के दादा राम दत्त भी जिला पिथौरागढ़ में वकील थे।

 

जस्टिस मनोज कुमार तिवारी की 10वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में हुई है। मनोज कुमार तिवारी ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ से ही किया है। मनोज कुमार तिवारी ने विभिन्न मामलों में राज्य सरकार की ओर से विशेष वकील के रूप में पैरवी भी की है।

मनोज कुमार तिवारी

  • मनोज कुमार तिवारी 19 सितंबर 1965 को पिथौरागढ़ में जन्मे
  • मनोज कुमार तिवारी ने 1990 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया।
  • मनोज कुमार तिवारी 1990 में बार काउंसिल ऑफ यूपी इलाहाबाद में पंजीकृत हुए और उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में प्रैक्टिस शुरू की।
  • मनोज कुमार तिवारी 2000 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय बनने पर वह नैनीताल स्थानांतरित हुएI
  • मनोज कुमार तिवारी को 20 मई 2009 को उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया।
  • मनोज कुमार तिवारी 2008 में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष बने।
  • मनोज कुमार तिवारी 9 मई 2017 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बनेI