उत्तराखंड में हल्की धूप से हुई दिन की शुरुआत तो वही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज बुधवार को हल्की बर्फबारी के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बूंदा बांदी भी हो सकती है। वहीं, देहरादून में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार भी जताए हैं।

 

पहाड़ों की रानी मसूरी में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं जौनपुर के नागटिब्बा के ऊंचाई वाले स्थान पर बीते मंगलवार को हल्की बर्फबारी होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई।

मौसम कहां कैसा है देखे :

  • यमुनोत्री धाम सहित बड़कोट तहसील क्षेत्र में चटख खिली धूप।
  • श्रीनगर गढ़वाल में चटख धूप के साथ हुई शुरुआत दिन की।
  • ऋषिकेश में मौसम साफ, धूप खिली।
  • विकासनगर और जौनसार बावर और पछवादून में साफ मौसम।
  • मसूरी में मौसम साफ। खिली चटक धूप।