अब यमुनोत्री में भी शरू होगी हेली सेवाएं

केदारनाथ धाम की भांति उत्तराखंड नागरिक उड्डयन और विकास प्राधिकरण (युकाडा) अब यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवाएं शुरू करेगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि मानसून के बाद यमुनोत्री में हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा ।

जानकारी के मुताबिक पर्यटन विभाग द्वारा यमुनोत्री धाम में रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है।बता दें कि हेलीपैड का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। ऐसे में हेलीपैड बनने के बाद केदारनाथ धाम की तरह ही यमुनोत्री धाम में भी हेली सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। इस सीजन हेलीपैड का काम पूरा होने की संभावना न के बराबर है।

युकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है लेकिन मानसून सीजन की वजह से फिलहाल बंद है। लेकिन आगामी 15 सितंबर के बाद हेलीपैड का निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जायेगा।

इसलिए इस साल यमुनोत्री की हेली सेवाएं शुरू नहीं हो पाएंगी। हालांकि युकाडा के सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि अगर इस सीजन में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो गया तो यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं इसी सीजन में शुरू हो जाएंगी। यात्रा सीजन के बाद हेलीपैड तैयार होगा। अगले साल केदारनाथ की भांति ही टेंडर प्रक्रिया से यमुनोत्री की हेली सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।