अपराध में लिप्त 04 अभियुक्तो को अवैध पशु मांस के साथ किया गिरफ्तार, 06 जीवित पशुओ को मौके से किया बरामद

  • आईजी गढ़वाल द्वारा गोपनीय सूचना पर एसएसपी देहरादून की स्पेशल टीम द्वारा पशु कटान में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही
  • 06 जीवित पशुओ को मौके से किया बरामद

अवैध पशु कटान, पशु क्रूरता, गौकशी जैसे अपराध को किसी भी दशा में नही किया जाएगा बर्दाश्त ,दून पुलिस द्वारा अभियान चलाकर ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी ,जो अवैध रूप से पशु कटान,गौकशी व अवैध तरीके से उक्त अपराधो के मालो की बिक्री के में लिप्त है :- एसएसपी देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय रुप से देहरादून में कुछ स्थानो पर अवैध रुप से पशु मांस बेचे जाने की सूचना प्राप्त हुयी, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल एक स्पेशल टीम का गठन कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशो के क्रम में दिनाँक 16-10-2023 को गठित टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मुस्लिम कालोनी में एक दुकान में छापे मारी की कार्यवाही करते हुये 200 किलो कटे हुये पशु मांस व 06 जीवित पशुओं को बरामद किया गया। मौके से अवैध पशु कटान में लगें चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से माँस काटने के लिए प्रयुक्त औजार बरामद किये गये ।

गिरफ्तार चारों अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया कि उक्त माल आवेश और सुल्तान नाम के व्यक्ति का है और उनके कहने पर ही हम चारो के द्वारा पिछले एक हफ्ते से यहाँ पर अवैध पशु कटान का कार्य किया जा रहा है। आवेश और सुल्तान द्वारा अपने पास पशु कटान का लाईसेन्स होना बताया गया था और अनीस निवासी मुस्लिम काँलोनी देहरादून के द्वारा उक्त कार्य के लिए अपनी दुकान हमें दी गयी थी।

पकडे गये चारों व्यक्तियों के विरुद्ध पशुक्रूरता अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । मौके से बरामद 06 जीवित पशुओ को सरकारी कांजी हाउस भिजवाया गया और बरामद कटे हुये मांस में से परीक्षण के लिए नमूना मांस लेकर शेष मांस को विधि अनुसार नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी।