पौड़ी : पाबौ के पास गुरुवार देर रात एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई कार में 5 लोग सवार थे हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग लापता हैं। एसडीआरएफ लापता लोगों की खोजबीन में जुटी है। कल सतपुली पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि पाबौ के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर नीचे नदी में गिर गया है I सूचना मिलते ही सतपुली व श्रीनगर पोस्ट से एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई स्थानीय लोगों ने बताया कार में लोग सवार थे, जो मासो से पाबौ जा रहे थे I एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोप की सहायता से खाई में उतरकर सर्च अभियान चलाया गया।
रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि में ही एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया I रात्रि अधिक होने और अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के कारण रात्रि में रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा।
आज पुनः प्रातः उक्त व्यक्तियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है
मृतक का विवरण
देवेन्द्र गुंसाई, उम्र 24 वर्ष पता- ग्राम चाहर तल्ला पट्टी खतस्यूँ जिला पौड़ी
लापता व्यक्तियों का विवरण
1. अमनदीप रावत, उम्र 20 वर्ष निवासी- चिपलधार
2. प्रशांत, उम्र 20 वर्ष निवासी- चेड
3. सौरभ, उम्र 18 वर्ष निवासी – ढीकवाली
4. हिमांशु शाह उम्र 18 वर्ष निवासी पाबौ
