Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
नाबालिक के साथ गलत काम करने वाला अभियुक्त पहुँचा सलाखों के पीछे – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

नाबालिक के साथ गलत काम करने वाला अभियुक्त पहुँचा सलाखों के पीछे

आज दिनांक 06-10-23 को वादी द्वारा थाना नेहरु कॉलोनी में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 09 वर्ष पिछले कुछ समय से काफी डरी सहमी रहती थी I जिससे कई बार इस संबंध में पूछने पर उसके द्वारा कुछ नही बताया गया I

आज सुबह उसके द्वारा काफी डरते हुये हमे बताया कि उनके मकान मालिक द्वारा उसके साथ 02 माह पूर्व गलत काम किया था और आज भी उसके द्वारा उसी तरह उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

वादी के प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना नेहरु कॉलोनी में अभियुक्त के विरुद्ध गंभीर धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया I

जिस पर पुलिस टीम गठित करते हुये अभियुक्त निवासी नेहरु कॉलोनी उम्र 19 वर्ष को दीपनगर से गिरफ्तार किया गया।

बच्चो की सुरक्षा का दयित्य दून पुलिस का, कोई बात छुपाए नहीं, और डरे नहीं, दून पुलिस आपके साथ : एसएसपी देहरादून