आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ड्रीम गर्ल-2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार था। आयुष्मान खुराना एक बार फिर इस फिल्म से पूजा बनके आपको अपना फैंस बनाने के लिए तैयार है। आयुष्मान खुराना हमेशा लीग से हटकर फिल्में करते हैं जिससे लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं। ड्रीम गर्ल-2 में आयुष्मान खुराना की कॉमेडी लोगों को कितना इंप्रेस कर पाती है, ये तो ओपनिंग डे का कलेक्शन बतायेगा।
ड्रीम गर्ल-2 को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म साल 2019 में आई ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। इसमें आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, सीमा पाहवा, मंजोत सिंह अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

ड्रीम गर्ल-2 की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है। अनन्या पांडे का अंदाज फिल्म को अच्छा बिजनेस करा सकता है। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे ने नुसरक भरूचा को रिप्लेस किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ड्रीम गर्ल-2 पहले दिन 9 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि वीकेंड पर ये कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
इतनी की एडवांस बुकिंग
ड्रीम गर्ल-2 अपना 3.13 करोड़ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन पहले ही कर चुकी है। ड्रीम गर्ल 2 की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग मुंबई और एनसीआर में हुई है।
