Uttarkashi Breaking News : उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिर गया। वाहन में 6 लोग थे सवार ।

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिर गया। वाहन में 6 लोग सवार थे। जिनमें से 3 की मौत हो गई। 3 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

आज शुक्रवार शाम को गंगोत्री हाईवे के पास वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने की खबर मिली। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और जिला चिकित्सालय से एक एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

हादसे में 3 व्यक्ति की जान चली गई। 1 शव को निकाल लिया गया जबकि 2 शव अभी निकाले जा रहे हैं। वहीं 3 अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।