उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में नेटबॉल में रजत और कांस्य पदक जीते

नेटबॉल में उत्तराखंड को एक सिल्वर और एक ब्रांउज मिला खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की नेटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को उत्तराखंड ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीते। इन दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल हरियाणा के खाते में गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के कंचनजंगा हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने नेटबॉल के विजेताओं को पदक पहनाए और सभी को बधाई भी दी।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, “नेटबॉल में उत्तराखंड की पुरुष टीम फाइनल मैच में बहुत मामूली अंतर से गोल्ड से चूक गई, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल में जिस तरह से अंतिम क्षणों तक जोरदार संघर्ष किया, वह सराहनीय है। वे बधाई के पात्र हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि नेटबॉल की महिला स्पर्धा में उत्तराखंड की महिलाओं ने कांस्य पदक जीता है। खेल मंत्री ने आशा व्यक्त की कि आगामी इवेंट्स में उत्तराखंड की टीमें गोल्ड जीतने में सफल भी होंगी।

ऑल इंडिया नेटबॉल संगठन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक ने कहा, “मैंने कई बार राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया है, लेकिन इस बार की मेज़बानी कहीं से भी अविस्मरणीय रही। खेलों के दौरान शानदार खेल सुविधाएं, आवास, भोजन, और अन्य व्यवस्थाएं बहुत उच्च स्तर की थीं। मैं खेल मंत्री रेखा आर्या का धन्यवाद व आशीर्वाद अदा करता हूं।”

विजेता टीमों का विवरण:

पुरुष वर्ग:

  • गोल्ड मेडल: हरियाणा
  • सिल्वर मेडल: उत्तराखंड
  • ब्रॉन्ज मेडल: हिमाचल प्रदेश और दिल्ली

महिला वर्ग:

  • गोल्ड मेडल: हरियाणा
  • सिल्वर मेडल: राजस्थान
  • ब्रॉन्ज मेडल: उत्तराखंड और तेलंगाना