जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

देहरादून : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड आगमन पर आज देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया और देवभूमि में स्वागत किया।

इस मौके पर कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का उत्तराखंड आगमन राज्य के किसानों व ग्रामीण विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य को केंद्र की योजनाओं का और अधिक लाभ भी मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और उनके कार्यक्रमों को लेकर उत्साह का माहौल भी है।