कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बैठक आज, सीएम धामी की अध्यक्षता में होंगे अहम फैसले
देहरादून: कैबिनेट विस्तार के बाद आज बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। सचिवालय में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग व कर्मचारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। कैबिनेट विस्तार के बाद यह पहली बैठक होने के चलते सरकार की प्राथमिकताओं व आगामी नीतियों की दिशा भी साफ होने की उम्मीद है।
माना जा रहा है कि जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी भी मिल सकती है, जिससे प्रदेश में विकास कार्यों को गति भी मिलेगी।