चकराता: टाइगर फॉल निरीक्षण को जा रही जिला पर्यटन अधिकारी की कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे अधिकारी और चालक
चकराता: टाइगर फॉल निरीक्षण के लिए जा रही जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल की कार कोरूवा के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में अधिकारी व चालक दोनों ही बाल-बाल बच गए।
दुर्घटना के बाद सीमा नौटियाल ने दूसरे वाहन से यात्रा जारी रखते हुए टाइगर फॉल का निरीक्षण भी किया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन को आंशिक नुकसान भी पहुंचा है।
प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।