‘एक देश, एक चुनाव’ पर विचार गोष्ठी में शामिल होंगे सुनील बंसल
प्रदेश में जनजागरण अभियान का अर्द्धशतक पूरा, भाजपा का लक्ष्य 200 कार्यक्रम
देहरादून : ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर जनजागरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को देहरादून में एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल बतौर मुख्य वक्ता भाग लेंगे। उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित अनेक शिक्षाविद, कानूनविद, उद्यमी, लेखक, इतिहासकार व समाजसेवी भी शिरकत करेंगे।
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि यह विचार गोष्ठी 2 मई को दोपहर 3 बजे, कैट रोड स्थित सर्वे ऑडिटोरियम, देहरादून में आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम भाजपा के चल रहे ‘एक देश, एक चुनाव’ जनजागरण अभियान का 50वां आयोजन होगा। इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 49 कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित भी किए जा चुके हैं, जबकि कुल 200 आयोजनों का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
बुद्धिजीवियों की व्यापक भागीदारी
गोष्ठी में सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहेंगे। इनमें वरिष्ठ चिकित्सक, रिटायर्ड नौकरशाह, प्रोफेसर, समाजसेवी, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, लेखक व उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां भी शामिल हैं। इस मंच के माध्यम से ‘एक देश, एक चुनाव’ पर व्यापक जनसहमति तैयार करने का प्रयास भी किया जाएगा।
जनता से मिल रहा है सकारात्मक रिस्पॉन्स
चौहान ने बताया कि इस विषय पर आयोजित अब तक के कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अधिकांश लोगों ने बार-बार होने वाले चुनावों के कारण विकास कार्यों में उत्पन्न होने वाली बाधाओं पर चिंता भी जताई है। ऐसे में इस अभियान का उद्देश्य भी स्पष्ट है—जनसमर्थन को एकजुट कर इसे एक व्यापक जन आंदोलन का स्वरूप देना।
रमेश गाड़िया निभा रहे हैं समन्वयक की भूमिका
उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी की ओर से रमेश गाड़िया इस अभियान में समन्वय की भूमिका निभा रहे हैं। वे जनसंपर्क, डॉक्युमेंटेशन व आयोजन से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं, ताकि कार्यक्रम प्रभावी रूप से संपन्न भी हो सके।
 
			