न्यू ईयर पर कॉर्बेट में सख्ती: 500 मीटर तक साइलेंट ज़ोन, तेज आवाज पर कार्रवाई

रामनगर: नववर्ष और 31 दिसंबर के जश्न को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने सख्ती भी बढ़ा दी है। प्रशासन ने होटल, रिसॉर्ट संचालकों और पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी करते हुए ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा नियंत्रण लागू किया है। पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह ने बताया कि कॉर्बेट सीमा से बाहर 500 मीटर तक का क्षेत्र साइलेंट ज़ोन भी घोषित है, जहां तय डेसिबल से अधिक आवाज पर कार्रवाई भी होगी।

एडवाइजरी के अनुसार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक अधिकतम 50 डेसिबल व रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक केवल 40 डेसिबल तक ही ध्वनि की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल व रिसॉर्ट पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने सभी से वन्यजीवों के संरक्षण के लिए नियमों का पालन करने की अपील भी की है।