किच्छा में पूछताछ के दौरान सनसनी: चोरी के शक में कर्मचारी ने ट्रायल रूम में काटा गला
रुद्रपुर: किच्छा में लाखों रुपये की चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कर्मचारी ने दुकान के ट्रायल रूम में घुसकर अपना गला ही रेत लिया।
पुलिस ने तत्काल दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और किच्छा अस्पताल में पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल में रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार युवक चोरी के शक व गिरफ्तारी के डर से घबरा गया था। फिलहाल उसका इलाज जारी है, स्वस्थ होने के बाद पूछताछ भी की जाएगी।