देवभूमि के पदक वीरों को नमन, खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी बधाई

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। खेल मंत्री ने कहा, “आपने उत्तराखंड का परचम देश के नक्शे पर लहराया है।”

खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की झोली 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदकों से भरने के लिए सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई। उन्होंने इस आयोजन को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि अब उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी पहचाना जाएगा।

रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान राज्यभर में खेल सुविधाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। कई खेल मैदानों का विकास किया गया है, जिससे भविष्य में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने राज्यवासियों से भी राष्ट्रीय खेलों का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

खेल मंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से न केवल उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, बल्कि हमारी पारंपरिक लोक संस्कृति और खानपान से भी देशभर के खिलाड़ी परिचित हो रहे हैं।”

पदक विजेताओं की सूची:

  1. रीना सेन – गोल्ड, कैनो स्लालम
  2. धीरज सिंह कीर – सिल्वर, कैनो स्लालम
  3. आन्या बिष्ट और एंजेल पुनेरा – सिल्वर, बैडमिंटन विमेंस डबल
  4. गायत्री रावत और मनसा रावत – ब्रॉन्ज, बैडमिंटन विमेंस डबल
  5. अजय वर्मा, हर्षित भाटी, रोहित यादव, शशांक शर्मा और प्रियांशु – गोल्ड, ग्रुप योगासन
  6. दीपक और विशाल – सिल्वर, पारंपरिक योगा
  7. अजय वर्मा और हर्षित भाटी – सिल्वर, आर्टिस्टिक पेयर योगासन
  8. शशांक और प्रियांशु – कांस्य, रिदमिक पेयर योगासन

खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन शानदार खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की और भविष्य में और अधिक पदक जीतने की शुभकामनाएं दी।