ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, 2117 लोगों का हुआ सत्यापन
ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर पुलिस ने शहर व देहात क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 2117 लोगों का सत्यापन किया, जिनमें किराएदार, घरेलू नौकर व मजदूर शामिल थे।
पुलिस की कार्रवाई में 451 लोगों को सत्यापन न कराने पर चालान भी किया गया। इसके अलावा 115 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने व चौकियों में लाकर पूछताछ भी की गई।
एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद राज्य को सतर्क रहने के निर्देश भी मिले थे। इसके तहत पुलिस बल को सक्रिय किया गया और अर्द्धसैनिक बलों के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त भी की गई। हर स्थिति पर नजर रखते हुए पुलिस को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अभियान में हुई प्रमुख कार्रवाई:
- कुल सत्यापन किए गए व्यक्ति: 2117
- 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान: 316
- 83 पुलिस एक्ट में वसूला गया जुर्माना: ₹31.60 लाख
- 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान: 135
- 81 पुलिस एक्ट में वसूला गया जुर्माना: ₹33,750
- थानों पर लाए गए संदिग्ध व्यक्ति: 115
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किराएदारों और कर्मचारियों का समय पर सत्यापन कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल ही पुलिस को दें।