मसूरी विंटर कार्निवल: सरकारी संपत्ति तोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त, सीसीटीवी फुटेज से पहचान जारी
मसूरी में विंटर कार्निवल के दौरान टाउन हॉल परिसर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की एक घटना सामने आई है। देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की, जिससे प्रशासन व नगर पालिका सख्त हो गए हैं।
एसडीएम मसूरी राहुल आनंद व नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने घटना पर गहरी नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश भी दिया। टाउन हॉल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दोषियों की पहचान भी की जा सके।
प्रशासन ने आम जनता व पर्यटकों से अपील की है कि वे कार्निवल का आनंद शांति और अनुशासन के साथ लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को भी दें।