रुद्रपुर में निवेश महाकुंभ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रखी 1165 करोड़ की परियोजनाओं की नींव
रुद्रपुर/ऊधमसिंह नगर: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत भी किया। अवसर था—रुद्रपुर में आयोजित “निवेश उत्सव” का, जहां प्रदेश सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग के साथ ऐतिहासिक पहल भी की।
गृह मंत्री शाह ने दीं जनता को कई सौगातें
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से प्रदेशवासियों को 1165.4 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी दी। इस दौरान उन्होंने रुद्रपुर में 126 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो कामकाजी महिला छात्रावासों का शिलान्यास भी किया, जो औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए राहतकारी कदम भी माना जा रहा है।
गांधी पार्क और पीएसी के लिए नई पहल
इसके साथ ही रुद्रपुर के गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण व 31वीं वाहिनी पीएसी में 47.79 करोड़ की लागत से बनने वाले 108 टाइप-2 आवासीय भवनों का भी शिलान्यास हुआ।
राज्यभर में विकास कार्यों को मिला बल
अमित शाह ने मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें हरिद्वार की 40वीं वाहिनी पीएसी में नए आवास, न्यायिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए’ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, रुद्रपुर के डीडी चौक से इंदिरा चौक तक एनएच-87 का चौड़ीकरण, नैनीताल के मेट्रोपोल होटल परिसर में सरफेस पार्किंग, चंपावत में मल्टी लेवल कार पार्किंग और कॉम्प्लेक्स व टनकपुर में पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य भी शामिल हैं।
हल्द्वानी को मिला परिवहन और जल निकासी परियोजनाओं का तोहफा
हल्द्वानी में प्रशासनिक भवन समेत आधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण, साथ ही बारिश के पानी की निकासी और सड़क निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि
“उत्तराखंड आज निवेश, विकास व जनकल्याण के नए युग में प्रवेश कर रहा है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से संभव भी हुआ है।”