Helicopter bound for Kedarnath makes emergency landing in New Tehri; 6 people, including the pilot, were on board.
नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह करीब 7 बजे ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे।
जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी के रास्ते केदारनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की आशंका के चलते पायलट ने एहतियात बरतते हुए बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर कुछ समय तक स्टेडियम में रुका रहा। इसके बाद वह वापस देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हो गया। घटना के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। हालांकि, तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
