लोक भवन के कार्यक्रमों से अफसरों की गैरहाजिरी पर राज्यपाल गुरमीत सिंह नाराज, शासन को भेजा गया पत्र
लोक भवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकारियों की गैरमौजूदगी को लेकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने नाराजगी भी जताई है। इस संबंध में राज्यपाल के अपर सचिव रीना जोशी ने शासन को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत भी कराया है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि हाल ही में लोक भवन में हाई-टी समेत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिनमें देहरादून व सचिवालय के कई अधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित थी। बावजूद इसके, कई अधिकारी कार्यक्रमों में शामिल ही नहीं हुए, जिस पर राज्यपाल ने असंतोष भी व्यक्त किया है।