Garhwal University's Prof. R.K. Maikhuri included in the list of the world's top 2% scientists for the eighth consecutive time.
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आरके मैखुरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका की ओर से जारी वर्ष 2026 के विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में उन्हें स्थान मिला है। इस उपलब्धि के साथ प्रो. मैखुरी लगातार आठवीं बार इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं।
प्रो. आरके मैखुरी को हिंदुकुश हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, पारंपरिक ज्ञान, आपदा न्यूनीकरण, पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्स्थापन और समुदाय आधारित आजीविका संवर्धन जैसे विषयों पर 40 वर्षों से अधिक का शोध अनुभव है। इन क्षेत्रों में उनके लंबे शोध कार्यों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
प्रो. मैखुरी की इस उपलब्धि पर पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय और उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
