जांच आदेश के बाद चिन्यालीसौड़ पालिका अध्यक्ष पुल पर चढ़े, डीएम को मौके पर बुलाने की मांग

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली चिन्यालीसौड़ आर्च ब्रिज पर ही चढ़ गए। पालिका अध्यक्ष मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।

दरअसल, पिछले 4 दिनों से सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन भी किया था। सभासदों की मांग थी कि वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ईओ के स्थानांतरण पर कार्रवाई भी हो।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मंगलवार को जांच के आदेश भी जारी किए थे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम डुंडा की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसे वित्तीय अनियमितताओं की जांच भी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी के जांच आदेश के अगले ही दिन पालिका अध्यक्ष का पुल पर चढ़ना पूरे घटनाक्रम को और नाटकीय भी बना गया। मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम भी पहुंच गई I