सीएम धामी आज दिल्ली दौरे पर, पीएम मोदी से मुलाकात की संभावना
देहरादून: कैबिनेट विस्तार व नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को नई दिल्ली दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर बैठकों का कार्यक्रम तय ही नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। अप्रैल में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे को लेकर चर्चा होने की संभावना भी है।
इसके साथ ही सीएम धामी राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर विकास कार्यों में केंद्र के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त भी कर सकते हैं।