उत्तराखंड में 6-7 जनवरी को मौसम में बदलाव, कोहरे और ठंड में बढ़ोतरी की संभावना
प्रदेश में छह और सात जनवरी को मौसम में फिर से बदलाव होगा। मौसम विभाग ने इस बारे में सूचना जारी की है। उत्तराखंड में मौसम की उठापटक जारी है, जहां सुबह और शाम हल्का कोहरा और पाला देखने को मिल रहा है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, दिन में हल्की धूप से कुछ राहत भी मिल रही है।
राजधानी देहरादून सहित कई मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। वहीं, मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, छह और सात जनवरी को प्रदेश के छह जिलों में मौसम में परिवर्तन होगा। छह जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि सात जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलधार बारिश हो सकती है।
देहरादून में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और कोहरा बना रहेगा। बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।