भाईदूज पर बहनों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कहा—‘रिश्तों की गहराई ही समाज की शक्ति है’

देहरादून। भाई-बहन के स्नेह व विश्वास के प्रतीक पर्व भाईदूज के अवसर पर आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र गल्जवाड़ी में बहनों के बीच में पहुंचे। बहनों ने पारंपरिक रीति से मंत्री जोशी का तिलक कर उनका स्वागत भी किया।

मंत्री जोशी ने सभी बहनों को भाईदूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट प्रेम व सुरक्षा के वचन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, जिनसे हर बहन लाभान्वित भी हो रही है।

मंत्री ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र में आई आपदा से कई परिवार प्रभावित हुए हैं, इसलिए इस वर्ष उन्होंने भाईदूज का पर्व प्रभावित क्षेत्र की बहनों के साथ मनाने का निर्णय भी लिया।

कार्यक्रम में बहनों ने मंत्री जोशी का आरती उतारकर तिलक लगाया व उनके दीर्घायु होने की कामना की। मंत्री ने भी बहनों को मिठाई व उपहार भेंट किए।

इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान लीला शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री किरण, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, शोभा अधिकारी, रेखा, मीरा, गंगा, सावित्री, शांति, हेमा, सपना, सीता, माया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय नागरिक व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।