A ‘musical celebration’—a musical star night—will be held in Dehradun on October 26, featuring performances by Jassie Gill and Babbal Rai.
देहरादून में संगीत प्रेमियों के लिए 26 अक्टूबर की शाम खास होने जा रही है। अमर उजाला और श्री दुर्गा मेटालिक्स के संयुक्त तत्वावधान में म्यूजिकल स्टार नाइट ‘संगीत का उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंजाबी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक जस्सी गिल और बब्बल राय अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
कार्यक्रम जीएमएस रोड स्थित होटल सैफरन लीफ में आयोजित होगा। यहां पंजाबी गीतों और संगीत की धुनों के बीच दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर शाम बिताने का मौका मिलेगा। दोनों कलाकार अपनी लोकप्रिय गायकी और दमदार मंचीय प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बनाएंगे।
इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक श्री दुर्गा मेटालिक्स होंगे, जबकि देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी नॉलेज पार्टनर और हाइप पावर्ड बाई पार्टनर रहेगा। सह-प्रायोजकों में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, आदित्य ग्रीन पावर, कॉसवेदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और आहूजा ट्रेडर्स शामिल हैं। होटल सैफरन लीफ वेन्यू पार्टनर और रेड एफएम रेडियो पार्टनर है।
कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के माध्यम से मिलेगा। इच्छुक लोग पास और कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 8954886182 और 7617402224 पर संपर्क कर सकते हैं।
