प्रधानमंत्री मोदी ने आज मुख्यमंत्री धामी को पुनः फोन कर सिलक्यारा उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आरपार किए जाने और उसके माध्यम से भोजन और अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुँचाने के विषय में अवगत कराया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत और उनकी कुशलता की जानकारी भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिक भाइयों को सुरक्षित निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।