Unauthorized use of a blue beacon and hooter on Mussoorie Mall Road; police seize the vehicle.
मसूरी की मॉल रोड पर नीली बत्ती और हूटर का अनधिकृत इस्तेमाल करने पर पुलिस ने एक वाहन को सीज कर दिया। पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक वाहन चालक नीली बत्ती लगाकर और हूटर बजाते हुए हुड़दंग कर रहा है।
सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी की थाना मोबाइल और चीता पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वाहन पर नीली बत्ती और हूटर का अनधिकृत इस्तेमाल पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।
मसूरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। वाहनों पर नीली बत्ती, हूटर, पुलिस की नेम प्लेट, पुलिस लोगो या अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का अनधिकृत इस्तेमाल न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
