Waterlogging on Bhaniyawala Highway due to torrential rain; vehicles crawled along.
बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद थानो वन रेंज से निकलने वाले बरसाती खाले में अचानक उफान आ गया। खाले में पानी बढ़ने के कारण भानियावाला हाईवे पर पीएनबी बैंक के पास जलभराव हो गया। इसके चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और वाहन पानी के बीच से धीमी गति से आगे बढ़ते रहे।
बारिश के दौरान भानियावाला मुख्य बाजार और हाईवे पर भी पानी भर गया। अचानक जलभराव होने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को पानी के बीच से निकलने में परेशानी हुई और यातायात रेंगता हुआ आगे बढ़ा।
जलभराव की सूचना मिलने पर नगर पालिका डोईवाला की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क पर जमा पानी को डायवर्ट करने का प्रयास किया और पानी की निकासी कराई। करीब एक घंटे तक भानियावाला मुख्य बाजार और हाईवे पर जलभराव की स्थिति बनी रही। मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती खाले में अचानक बढ़े पानी को जलभराव की मुख्य वजह बताया गया।
