Harish Rawat arrived at the ED office carrying a photograph of his mother, stating, "I have come here remembering my mother."
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान वह अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे। हरीश रावत ने कहा कि वह अपनी मां, जगदंबा मां और धरती मां का स्मरण कर ईडी कार्यालय पहुंचे हैं।
इससे पहले जब हरीश रावत हरिद्वार पहुंचे थे, तब उन्होंने गंगा में दुग्धाभिषेक कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया था। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की थी।
ईडी कार्यालय पहुंचने के दौरान हरीश रावत ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। वहीं, अपने ओएसडी पर लगे आरोपों को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सीबीआई और ईडी का खेल शुरू हो जाता है और कुछ समय बाद समझ आता है कि इसके पीछे क्या हो रहा था।
कांग्रेस में इस्तीफे से जुड़े सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। साथ ही कहा कि फिलहाल वह पार्टी के एक सिपाही हैं।
ईडी से नोटिस मिलने के बाद हरीश रावत कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस दौरान वह अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर ईडी कार्यालय में पेश हुए और ओएसडी पर लगे आरोपों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा।
