अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला: 19 शिक्षण संस्थानों की जांच के लिए SIT गठित

उत्तराखंड में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में कथित घोटाले की जांच भी तेज हो गई है। 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी कर दिया है।

एसआईटी की अगुवाई सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ही करेंगे। जांच टीम ने संबंधित संस्थानों से दस्तावेज तलब कर लिए हैं व संचालकों,  कर्मचारियों से पूछताछ की तैयारी भी शुरू कर दी है।

जांच के दौरान एडमिशन रिकॉर्ड, उपस्थिति रजिस्टर, आधार व बैंक खातों का मिलान किया जाएगा। आरोप है कि वर्ष 2021-22 और 2022-23 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के जरिए छात्रवृत्ति योजना में वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी व सरकारी धन के गबन का मामला सामने भी आया था।