देहरादून में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों से अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
देहरादून: आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 2 स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की और 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। कार्रवाई प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट व आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में की गई।
मानसी पुलिया स्थित पंकज जोशी की दुकान पर छापेमारी के दौरान 51 पाउच माल्टा देशी शराब, 5 क्वार्टर आईबी व्हिस्की, 4 क्वार्टर एमसीडी व्हिस्की व 2 क्वार्टर रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की गई। इसके बाद नकरोंदा स्थित मुकेश पंवार के होम-स्टे/रेस्टोरेंट में दबिश देकर 34 पाउच माल्टा देशी शराब, 15 क्वार्टर आईबी व्हिस्की व 6 क्वार्टर रॉयल स्टैग व्हिस्की जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।