केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के किए दर्शन, रोपवे परियोजना का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग: अदाणी समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन गौतम अडानी आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम में पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद भी रहीं।

जानकारी के अनुसार गौतम अदाणी सुबह दिल्ली से देहरादून को पहुंचे, जिसके बाद वह निजी हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम के रवाना हुए। धाम पहुंचने पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना के एरियल सर्वे का जायजा भी लिया। इस महत्वाकांक्षी रोपवे परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी अदाणी समूह को ही सौंपी गई है।

वीआईपी दौरे को देखते हुए केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर भी नजर आया।