देहरादून में लू का अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी बंद करने के आदेश

देहरादून जिले में आज सोमवार को भीषण गर्मी व लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम भी उठाए हैं। डीएम सविन बंसल ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) में एक दिन की छुट्टी भी घोषित की है।

जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों को लू के खतरे से बचाने के लिए यह निर्णय भी लिया गया है। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में हीट वेव से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से भीषण गर्मी के दौरान सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील भी की है।